दुखद-(उत्तराखंड) खाई मे गिरा व्यक्ति, मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in-राज्य मे हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कभी पहाड़ों तो कभी तराई से दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला जनपद देहरादून मसूरी मार्ग बाटा घाट के पास खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 23 अप्रैल 2025  को जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून  द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी मार्ग बाटा घाट के पास 01 व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा बॉडी बैग में डालकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकलाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मृतक व्यक्ति का नाम :–मोहम्मद आरिफ पुत्र सलीम अहमद उमर 35 वर्ष निवासी मलिंगार लण्डोर कैंट मसूरी

Ad_RCHMCT