उत्तराखण्ड मे दो दिन का राजकीय शोक घोषित, जानें वजह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड शासन ने 21 अप्रैल को परम पावन पॉप फ्रांसिस, सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सीट के आकस्मिक निधन पर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक मनाने की घोषणा की है।  22 अप्रैल, 2025 (मंगलवार) और 23 अप्रैल,  (बुधवार) को प्रदेशभर के सरकारी संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही, पॉप फ्रांसिस के अन्त्येष्टि संस्कार के दिन भी राजकीय शोक मनाया जाएगा और सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

यह आदेश संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के 21 अप्रैल, 2025 के पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को उक्त आदेश के पालन के लिए समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Ad_RCHMCT