रेलवे न्यूज-पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) एवं अन्य शाखा अधिकारियों के साथ स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमाडिलिंग कार्य का लिया जाएजा।।

ख़बर शेयर करें -

रेलवे न्यूज-पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता एवं अन्य शाखा अधिकारियों के साथ रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमाडिलिंग कार्य का लिया जाएजा।।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली-पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता एवं अन्य शाखा अधिकारियों के साथ रुद्रपुर सिटी स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमाडिलिंग कार्य का जाएजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

उन्होंने उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) एस.के. सिंह से यार्ड रिमाडिलिंग के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि यार्ड रिमाडिलिंग कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

उन्होंने गुड्स शेड का निरीक्षण करते हुए शेड में पानी की समस्या के त्वरित निदान के लिए निर्देशित किया। इसके पश्चात अपर महाप्रबंधक अग्रवाल ने हल्दीरोड स्टेशन स्थित अंडर पास एवं माल गोदाम का गहन निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

अपर महाप्रबंधक ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर स्थित सवारी एवं माल डिब्बा कोचिंग काम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान कोचों के अनुरक्षण तथा भण्डार का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

कोचिंग काम्प्लेक्स में उपलब्ध मशीनों की जानकारी प्राप्तकर कोचों के उच्चस्तरीय रखरखाव के निमित महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Ad_RCHMCT