रेलवे न्यूज-कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, रामनगर, लालकुआं, काठगोदाम सहित इन स्टेशनों से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगीं निरस्त

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली:- रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के पूर्व एवं कोहरे के दौरान सुरक्षित एवं सहज परिचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पटरियों के निगरानी के लिए पेट्रोलिंग के फेरे बढ़ाये जा रहे हैं। कोहरे में ट्रेनों की गति कम होने से लाईन क्षमता कम हो जाती है, जिसके कारण ट्रेनों की संख्या में कमी की जाती है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जो निम्नलिखित हैः-

निरस्तीकरण

15059/15060 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनल-लालकुआं एक्सप्रेस गाड़ियां दिसंबर, 2024 में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 को; जनवरी, 2025 में 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 को तथा फरवरी, 2025 में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

15035/15036 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गाड़ियां दिसंबर, 2024 में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 को; जनवरी, 2025 में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 को तथा फरवरी, 2025 में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

25035/25036 रामनगर लिंक-मुरादाबाद-रामनगर लिंक एक्सप्रेस गाड़ियां दिसंबर, 2024 में 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 को; जनवरी, 2025 में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 को तथा फरवरी, 2025 में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

15073 टनकुपर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ी दिसंबर, 2024 में 5, 12, 19, 26 को; जनवरी, 2025 में 2, 9, 16, 23, 30 को तथा फरवरी, 2025 में 6, 13, 20 एवं 27 को निरस्त रहेगी।

15074 सिंगरौली-टनकुपर त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ी दिसंबर, 2024 में 4, 11, 18, 25 को; जनवरी, 2025 में 1, 8, 15, 22, 29 को तथा फरवरी, 2025 में 5, 12, 19 एवं 26 को निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ी दिसंबर, 2024 में 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 को; जनवरी, 2025 में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 को तथा फरवरी, 2025 में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, एवं 25 को निरस्त रहेगी।

15075 शक्तिनगर- टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस गाड़ी दिसंबर, 2024 में 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 को; जनवरी, 2025 में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 को तथा फरवरी, 2025 में 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23 एवं 26 को निरस्त रहेगी।

Ad_RCHMCT