“उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी”

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Uttarakhand Weather देहरादून:- उत्तराखंड राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा के आसार हैं, जबकि शेष जिलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।


मौसम चेतावनी:
मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर चलने की भी आशंका है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन


देहरादून के लिए मौसम पूर्वानुमान:
राजधानी देहरादून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में तीव्र वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी


देहरादून में सूर्योदय-सूर्यास्त का समय:
• सूर्योदय: 05:18 बजे IST
• सूर्यास्त: 19:23 बजे IST
• चंद्रोदय: 08:03 बजे IST
• चंद्रास्त: 22:02 बजे IST
मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT