उत्तराखंड- फिर तबाही मचाने लगी बारिश, उफनाई नदियां

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। भारी बारिश से टिहरी, चमोली और अन्य जिलों में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, जिससे कई स्थानों पर भूमि कटाव की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

टिहरी के घनसाली क्षेत्र में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदियों का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क खोलने में जुटी पोकलैंड मशीन नदी के बीच फंस गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ग्राम प्रधान सनौप सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में बारिश निरंतर जारी है। बूढ़ाकेदार बाजार के पास पीएमजेएसवाई विभाग द्वारा बनाए गए बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड मोटरमार्ग पर लगाए गए जाले भी नदी के कटाव से बह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

चमोली जिले में भी बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में पहाड़ी से मलबा आने के कारण बाधित हो गया है। इसी क्षेत्र में एक होटल में बारिश का पानी घुस गया है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। टिहरी जिले में बारिश के बाद जिला मुख्यालय नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

Ad_RCHMCT