रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) जानिये क्यों यहाँ स्कूल के बच्चे बंदूक के साये में आ रहे हैं स्कूल………….

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-ढेला रेंज के जंगलों में इस बीच हाथियों व बाघ का आतंक इतना बढ़ गया है कि राजकीय इंटर कालेज ढेला में अध्ययनरत पटरानी के बच्चों को वन विभाग कर्मियों की सुरक्षा में स्कूल लाया जा रहा है।

ढेला इंटर कालेज के शिक्षक नवेन्दु मठपाल के अनुसार विगत कुछ दिनों से पटरानी से आने वाले बच्चों द्वारा रास्ते में हाथी का झुंड मिलने की सूचना दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज को इसकी सूचना दे दी गयी व बच्चों को झुंड में आने या ज्यादा खतरा होने पर न आने की सलाह दी गई।कल ब्रहस्पतिवार को बच्चोँ ने सूचित किया कि हाथी के एक बड़े झुंड द्वारा जिसमें बच्चे भी हैं ने पुनः उनका रास्ता रोका गया,

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

व एक बाघिन भी रास्ते में छोटे बच्चों के साथ देखी जा रही है।प्रधानाचार्य श्रीराम यादव द्वारा तत्काल इसकी सूचना ढेला रेंजर संचिता वर्मा को दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

उनके द्वारा कालेज पहुंच बच्चों से बातचीत कर उन्हें कुछ निर्देश भी दिये गए।इसी क्रम में आज ढेला रेंज के वाहन में वनकर्मी मनवर रावत,कपिल रावत,कुबेर बंगारी के साथ पटरानी से वन सुरक्षा कर्मियों के साथ स्कूली बच्चों को लाया गया।

Ad_RCHMCT