रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,13 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही नशा तस्करों की हर चतुराई पर पड़ रही है भारी,चौकी पीरुमदारा की टीम ने 13 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को लिया हिरासत में

एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशे के जाल का जड़ से खात्मा करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज मंगलवार को राजेश जोशी, प्रभारी चौकी पीरुमदारा द्वारा चौकी पीरूमदारा क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

अभियान चलाकर थारी से बीरपुर तारा को जाने वाले मार्ग में लगभग 01 किमी अंदर की तरफ एक अभियुक्त राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र दयाल सिंह निवासी कंदला थारी, पीरूमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 22 वर्ष को मो0सा0स0 UK04T2361 हीरो स्प्लेंडर में 13 किलो गांजा की चोरी छुपे अवैध तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी,कॉन्स्टेबल मेघा चंद,कॉन्स्टेबल रतन सिंह,कांस्टेबल कविंद्र सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT