रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ एक युवक की हत्या से मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर (नैनीताल):-क्षेत्र मे युवक की हत्या से सनसनी मच गयी। कोतवाली की खताड़ी चौकी क्षेत्र के पास एक युवक की हत्या हो गई है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान मे युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वहीं पुलिस का कहना है की हत्या करने में 4 लोग शामिल है। हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

वहीं कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

Ad_RCHMCT