रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) बेकाबू बस ने स्कूटी सवारों को रौंदा,2 की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-रानीखेत रोड़ पर बेकाबू बस ने स्कूटी सवार दो लोगो के टक्कर मार दी। दोनों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी पांडे उम्र 40 साल पुत्र दया किशन, विक्रम सिंह नेगी उम्र 38 साल पुत्र जगत सिंह नेगी स्कूटी संख्या uk04R 8210 से एक अंत्योष्टि में शामिल होने के लिए विश्राम घाट जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

रानीखेत रोड पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस संख्या uk18pa 0258 बेकाबू हो गई और बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। स्कूटी बस के पहिए में दब गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

दोनों घायलों को रामनगर चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर उनकी मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

एस एसआई अनीस अहमद ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।जबकि समाचार लिखे जाने तक बस चालक फरार है।

Ad_RCHMCT