लंबे समय से चल रहा था दहेज को लेकर विवाद, पुलिस ने बुलाया तो महिला डेस्क में ही भिड़ गए पति-पत्नी

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत महिला डेस्क पर दहेज मांगने के कारण पति-पत्नी आपस में बार बार भिड़ते रहे। इस कारण वहां काफी देर तक हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

इस बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व ग्राम ढण्डेरा निवासी युवती की शादी थाना गंगनहर अन्तर्गत ग्राम रसूलपुर निवासी युवक के साथ हुयी थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में ही दहेज के सामान को लेकर अक्सर तनातनी होती रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

पत्नी की शिकायत पर आज यह मामला कोतवाली सिविल लाईंस की महिला डेस्क पर पहुंचा। इस दौरान पति पत्नि एक दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे।

Ad_RCHMCT