रामनगर-(बड़ी खबर) 05 गुमशुदा नाबालिक बच्चों को पुलिस ने मुंबई से किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

05 गुमशुदा नाबालिक बच्चों को चौकी माल धन रामनगर पुलिस ने बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर काउंसलिंग कराने के पश्चात किया परिजनों के सुपुर्द

शनिवार को हरीश चंद्र द्वारा चौकी मालधन चौड़ में आकर तहरीर दी गई कि रोहित कुमार पुत्र हरीश चंद्र उम्र -15 वर्ष ,देव लोहनी पुत्र सुंदर लाल उम्र- 15 वर्ष, नितिन कुमार पुत्र हरीश चंद उम्र- 16 वर्ष, कुनाल कुमरा पुत्र दीवान राम उम्र 15 वर्ष, आर्यन कुमार पुत्र ठाकुर चंद उम्र 15 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

के शुक्रवार को दोपहर मे अचानक घर से लापता हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा आस-पास काफी तलाश किया गया परन्तु नहीं मिलें उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में गुमशुदगी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  23 मई को खुलेंगे हेमकुण्ड साहिब के कपाट | भारतीय सेना के जवान यात्रा सुगम बनाने के लिए डटे हुए है

अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता प्रभारी चौकी मालधन मय पुलिस टीम के द्वारा आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

क्षेत्र में पता रसी सुराग रसी कर उपरोक्त गुमशुदा पांच नाबालिग बच्चों को बांद्रा मुंबई महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया गया।

आज मंगलवार को चौकी प्रभारी मालधन के द्वारा परिजनों के समक्ष काउंसलिंग कर समस्त बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT