रामनगर:-(बड़ी खबर) ठगी करने वाला लिफाफा गैंग का मुख्य सरगना दिल्ली से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पिछले वर्ष शिकायतकर्ता टोनी सक्सेना निवासी कानून गायन काशीपुर उ0सि0नगर द्वारा रामनगर पुलिस को तहरीर दी गई कि दिनांक 20-09-2022 को रामनगर से हल्द्वानी जाते समय कुछ अभियुक्तों द्वारा कार लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर खुद को पुलिस बताकर फोन से पुलिस की रिकार्डिगं की आडियो चलाकर आगे चोरी होना बताया गया तथा वादिनी का कीमती सामान जिसमे रुपए लगभग 90 हजार व पहने हुए जेवरात एक लिफाफे मे रखकर वादिनी को लिफाफा बदलकर दूसरे लिफाफे मे जिसमे अखबार के टुकडे आदि को वादिनी को देकर गाडी से उतारकर भाग जाने की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 393/22 धारा 420 भादवि* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रभारी निरीक्षक रामनगर को मुकदमे का शीघ्र अनावरण करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम गठित कर अनेकों सीसीटीवी खंगालने पर घटना में प्रयुक्त वाहन सं0- DL7CL-0406 नं0 प्राप्त हुआ। जिसकी जांच पड़ताल करने पर अभियुक्त गण

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

1- कमल उर्फ अली उर्फ सोनू उर्फ इंद्र पुत्र आनंदराम निवासी 34/397 त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार दिल्ली 2-प्रेमसागर पुत्र किशन लाल निवासी 10/158 खिचड़ीपुर मयूर विहार दिल्ली
3-रोशन पुत्र पूरनमासी निवासी 35/477 त्रिलोकपुरी दिल्ली का प्रकाश मे आना पाया गया।

जिनकी गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किये गये व NBW वारण्ट भी जारी करवाए गए परन्तु अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे। लेकिन अभियुक्तों द्वारा एक बार पुनः उक्त घटना को गोरखपुर मे भी अन्जाम दिया गया। जिसके आधार पर नैनीताल पुलिस द्वारा लिफाफा गैंग के मुख्य सरगना अभियुक्त कमल उर्फ सोनू को अथक प्रयासों के साथ आज दिनांक 19-07-2023 को न्यू अशोक नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस टीम
1- अरुण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2- अनीस अहमद – व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर
3-उ0नि0 जोगा सिहं कोतवाली रामनगर
4- हे0 कानि0 149 सीपी अनिल कुमार – कोतवाली रामनगर।

Ad_RCHMCT