Uttarakhand weather-इन जिलों में आज भी बारिश की संभावना,अलर्ट जारी,देखें अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में हो रही झमाझम बारिश के बीच एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और अभी बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम के पूर्वानुमान अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि कल भी अधिकांश जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

दरअसल उत्तराखंड में पिछले महीने से सामान्य से 52 फ़ीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। 5 से 12 जुलाई के बीच सामान्य से भी ज्यादा बारिश हुई।वहीं राज्य में बारिश से कई शहरों में पानी भी भर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

वहीं लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि आगे भी इसी तरह की बारिश जारी रहेगी उन्होंने बताया कि आज राज्य के उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि शुक्रवार यानी कल को अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

वहीं मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है अभी भी बारिश से कई सड़कें भी बन्द चल रही हैं।

Ad_RCHMCT