रामनगर:-(ब्रेकिंग) टशन के लिए 19 वर्षीय नवयुवक को तमंचा लेकर घूमना पड़ा भारी,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ख़बर शेयर करें -

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर अपराधों की रोकथाम/शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु अधीनस्थ पुलिस अधिकारी को सायंकालीन गश्त/चेकिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

और इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र अंतर्गत अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा भी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान किए जाने हेतु बताया गया है।

प्रतिदिन की भांति उप निरीक्षक विजयपाल सिंह चौकी प्रभारी ढेला रामनगर के कुशल नेतृत्व में सायंकालीन गश्त/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को गोपनीय सूचना मिली कि रामनगर क्षेत्र अंतर्गत सावल्दे पुल के नीचे एक व्यक्ति अपनी कमर पर तमंचा लटका कर घूम रहा है जो किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

सूचना पाकर चौकी पुलिस टीम द्वारा तत्काल सावल्दे पुल के आसपास घेराबंदी करते हुए संदिग्ध को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 32 बोर के अवैध तमंचे के अंदर 02 जिदा कारतूस बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति हिमांशु रावत उर्फ मकाउ पुत्र रतन सिह रावत निवासी बसन्त बिहार चोरपानी रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष ने बताया कि वह टशन (दिखावे) के लिए कमर पर मॉडिफाईड अवैध तमंचा लटका कर घूमता है।

पुलिस टीम द्वारा उसे बताया गया कि अवैध तमंचा रखना कानूनन दृष्टि से अपराध है जिसे तत्काल मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से मिले अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में शस्त्र अधिनियम की धारा- 3/25 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम में-उ0नि0 विजयपाल सिह चौकी प्रभारी ढेला रामनगर,कानि0 322 अय्यूब हुसैन मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT