रामनगर-(BREAKING) देर रात डंपर मे लगी भीषण आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग,बड़ी दुर्घटना टली।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(BREAKING) देर रात डंपर मे लगी भीषण आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग बड़ी दुर्घटना टली।।

रामनगर अग्निशमन टीम द्वारा डंपर में लगी भीषण आग को बुझाकर टाली बड़ी दुर्घटना
आग को समय रहते ना बुझाने पर ऑयल टैंक से हो सकता था ब्लास्ट

रामनगर-बुधवार की मध्य रात्री साहिल नामक व्यक्ति द्वारा फायर स्टेशन रामनगर पर आकर मौखिक रूप से बताया की गैस गोदाम के पास डंपर में आग लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रामनगर से एक फायर यूनिट व एक मिनी हाई प्रेशर आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुए मौके पर जाकर देखा तो आग डंपर में लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

तथा विकराल रूप धारण कर चुकी थी, जो देखते ही देखते डंपर के ऑयल टैंक की ओर बढ़ रही थी।

फायर यूनिट ने देरी न करते हुए fsso के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से पपिंग कर मॉनिटर ब्रांच तथा एक होज रील की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शमन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

यदि फायर कर्मियों द्वारा समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता तो डंपर के ऑयल टैंक में आग लगने से ब्लास्ट के कारण बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी।

Ad_RCHMCT