रामनगर:-(ब्रेकिंग) पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-मंगलवार को रामनगर कोतवाली पुलिस ने 4 दिन पूर्व मुख्य बाजार से हुई एक बाइक चोरी के मामले में बाइक चोर को चोरी की हुई बाइक के साथ गिरफ्तार किया कोतवाली के एसएसआई अनीश अहमद ने बताया कि 17 जून को ग्राम सेमलखलिया निवासी सत्यवान शर्मा की बाइक अज्ञात चोरों ने नगर के मुख्य बाजार लोहारा लाइन क्षेत्र से चोरी कर ली थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी मौसम का कहर! भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

उन्होंने बताया कि इस मामले में बाइक स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।जिसके अनावरण हेतु थाना हाजा से व0उ0नि0 द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरो और मुखबिरो की सूचना पर अभि0 आशु श्रीवास्तव उपरोक्त मय चोरी की गई मो0सा0 के गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

पुलिस टीम मे व0उ0नि0 अनीश अहमद,अपर उ0नि0 जयवीर सिंह,का0 गगन भण्डारी,का0 बिजेन्द्र गौतम मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT