रामनगर:-(ब्रेकिंग) मुख्य अभियुक्त को स्मैक सप्लाई करने वाले दो सह-अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार को थाना रामनगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 226 /22, धारा 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त नईम पुत्र शराफुद्दीन निवासी नई बस्ती पूछड़ी रामनगर एवम
मुकदमा अपराध संख्या- 182/2022, धारा 29

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एनडीपीएस एक्ट में अभियुक्त सलमान उर्फ कालू पुत्र स्वर्गीय शहजादे निवासी नई बस्ती गुलर घट्टी थाना रामनगर उपरोक्त दोनों अभियोग में मुख्य अभियुक्त को स्मैक सप्लाई करते थे।

जिन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के दिशा निर्देशन  में क्रमश: उप निरीक्षक मनोज अधिकारी व एसआई तारा सिंह राणा के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Ad_RCHMCT