रामनगर:-(ब्रेकिंग) लाखों की चोरी का 12 घंटो मे किया खुलासा,शत प्रतिशत माल की बरामदगी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रविवार को मु0 अकील पुत्र इस्तियाक अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पास गुलरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल ने कोतवाली रामनगर आकर शनिवार की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 1,82000/- रुपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी।

उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में मु0 एफ0आई0आर0 नं0 509/22 धारा 457/380 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री जोगा सिंह के सुपुर्द की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रामनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का तत्काल अनावरण करने व अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के सफल पर्यवेक्षण में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 जोगा सिंह ,कानि0 अनिल कुमार , कानि0 तालिब हुसैन , कानि0 राजाराम सिंह* के द्वारा क्षेत्र घटना स्थल के आस-पास लगे सी0सी0टी0वी कैमरों को भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में पतारसी,सुरागरसी करने हेतु पुलिस टीम एवं मुखबिर मामूर किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उक्त त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरुप उपरोक्त अभियोग में अभियुक्त अरमान पुत्र मेहर आलम निवासी गोसिया मस्जिद के पास गुलरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किये गये 1,80,000 रुपये नगद बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

नोटः- पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा उक्त मामले में त्वरित कार्यवाही कर मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500/- रुपये का नगद ईनाम देने की घाषणा की गयी है।

पुलिस टीम उ0नि0 जोगा सिंह, कानि0 अनिल कुमार ,कानि0 तालिब हुसैन, कानि0 राजाराम सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT