रामनगर-(दुखद) बस ने साईकिल सवार दम्पत्ति को मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी गंभीर रूप से घायल।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-नेशनल हाईवे रामनगर काशीपुर मार्ग पर प्राइवेट बस ने साईकिल सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी।

जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई।पत्नी को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

जानकारी के अनुसार ग्राम धर्मपुर टांडा निवासी महेश कुमार पुत्र रामकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ साइकिल से पीरुमदारा हिम्मतपुर से अपने घर जा रहे थे।

तभी रामनगर से काशीपुर जा रही प्राइवेट बस ने साइकिल सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी, जिसमें महेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी ममता की हालत चिंताजनक होने पर उसे पीरुमदारा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पीरूमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान सिंह महर ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।वहीं मौत की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT