रामनगर:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे माँ गर्जिया मन्दिर,की पूजा अर्चना,प्रदेश की खुशहाली की करी कामना,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम बार जी-20 सम्मेलन की मेजबानी को देखने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया। श्री धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहंुचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही सुसृज्जित महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा मार्ग की दिवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है उसे देखकर श्री धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पंेटिक को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई।

श्री धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौन्दर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री धामी ने गर्जिया मन्दिर के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, इन्दर रावत, दिनेश मेहरा, चौहान चन्द्र इसके साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीओ पूनम के साथ ही गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Ad_RCHMCT