रामनगर-कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल ने किया जनसंपर्क।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कांग्रेस प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह पाल ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि भाजपा ने केवल विकास के नाम पर प्रदेश में जुमले देने का काम किया है।

उन्होंने भवानीपुर खुल्बे, आमपोखरा, धनपुर गुसांईं, टांडा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। डॉक्टर पाल ने कहा कि कांग्रेस विकास की सोच रखती है और विकास के बल पर ही कांग्रेस उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा के जुमलो को जनता भली-भांति समझ चुकी है और अब जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी।

इस बार रामनगर विधानसभा सीट परिवर्तन की लहर लेकर आएगी और रामनगर में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस दौरान कर्नल बलराज लांबा, कैप्टन भरत सिंह नेगी, सूबेदार अशोक नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नरेश कालिया, ओंकार सिंह, ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, सुमन जोशी, शोभा जोशी, धनेश्वरी घड़ियाल, मोहम्मद रिजवान, सरताज अली, रवि ठाकुर, हरदीप सिंह दीपा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पम्पापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी, टेड़ा रोड, फॉरेस्ट केंपस, बम्बाघेर, घास मंडी, रेलवे कॉलोनी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोई, पुछडी, हिम्मतपुर ब्लॉक, हल्दुआ, तल्ला कानिया, थारी मालधन, में डोर टू डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Ad_RCHMCT