रामनगर-कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल ने अपने पीरुमदारा एवं मालधनचौड़ में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन,किया जनसंपर्क।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल ने अपने पीरुमदारा एवं मालधनचौड़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान महेंद्र सिंह पाल का जनता ने भव्य स्वागत किया और रामनगर में उनकी जीत निश्चित बताई। मालधन मे कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद महेंद्र सिंह पाल ने क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

इस दौरान महेंद्र पाल ने कहा कि मैं बाहरी प्रत्याशी नहीं हूं। मैं दो बार इस क्षेत्र का सांसद रहा हूं। मैंने अपने विपक्षियों की जमानत जप्त करा दी थी। उन्होंने बताया की जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम,प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, महेंद्र आर्य, महेंद्र नेगी, बीना रावत, सतेस्वरी रावत आदि मौजुद रहे। इसके साथ ही नगर में भी नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

नगर में जनसंपर्क करने वालों में अनुभव बिष्ट, पंकज पांडे, हर्ष रावत, शुभम मित्तल, पंकज सुयाल, विरेन्द्र लटवाल आदि मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT