रामनगर-कांग्रेस के युवा नेता मनोज तिवारी ने थामा भाजपा का दामन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है।तो वहीं कांग्रेस में चल रही आपसी रस्साकशी से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल देहरादून सहित कई जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का पूर्वानुमान।

बुधवार को पार्टी कांग्रेस के सामाजिक चेतना प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उन्हें अपने कार्यालय में माल्यार्पण करके पार्टी परिवार में शामिल किया युवा नेता मनोज तिवारी ने कहा कांग्रेस में संगठन नाम की कोई चीज नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का वीकेंड ट्रैफिक प्लान: हल्द्वानी–काठगोदाम में रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक

और भाजपा उन्हें एक परिवार की तरह नजर आती है। वह विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जोर शोर से प्रचार के लिए उतरेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन 2.0 पर बड़ा समझौता: पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में केंद्र-राज्य MOU, उत्तराखण्ड के 14 लाख ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

इस दौरान पार्टी नेता गणेश रावत, नवीन करगेती, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, चंदन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, अमर सैनी, इंदर लाल, भूपेंद्र खाती आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT