रामनगर-सिलेंडर में लगी आग,तीन लोग गंभीर झुलसे

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम छोई मे गैस सिलेंडर में लगी आग तीन लोग झुलसे। ग्राम छोई निवासी विनोद आर्या के घर में गैस सिलेंडर में हुई गैस लीकेज विनोद और उसकी पत्नी ने पड़ोसी जीवन के साथ गैस ठीक करने की कोशिश की।माचिस जलाते ही फैली आग,तीनो बुरी तरह झुलसे, हालत चिंताजनक होने पर रामनगर चिकित्सालय से किया हायर सेटर  रेफर।

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद घर की रसोई में मौजूद पति-पत्नी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत परिजनों द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- इन जगहों में बालिकाओं से छेड़छाड़ करते हैं नशेड़ी युवक

बुधवार की सुबह छोई गांव के रहने वाले राजू आर्य ने बताया उसकी भाभी पूजा आर्य रसोई में काम कर रही थी। इसी बीच गैस सिलेंडर लीकेज होने पर उन्होंने अपने पति विनोद आर्य को बुलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी ने गैस सिलेंडर से हो रहे लीकेज को ठीक करने का प्रयास किया,लेकिन लिकेज नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP NAINITAL के सख्त निर्देश पर 06 हज़ार से अधिक लापरवाह चालकों पर कार्यवाही,326 वाहन सीज,550 DL निरस्तीकरण

इसी बीच विनोद आर्य ने अपने गांव में रहने वाले जीवन बोरा को बुलाया जोकि इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत है। जीवन बोरा द्वारा गैस सिलेंडर लीकेज को ठीक करने के बाद जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर चेक किया गया तो इसी बीच सिलेंडर से तेज आग की लपटे निकली। जिससे तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।