रामनगर:-बिजली कटौती ,आवारा पशु ,शौचालय निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-बिजली कटौती ,आवारा पशु ,शौचालय निर्माण को लेकर और उपजिलाधिकारी मिला प्रतिनिधिमंडल।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर समस्याओं के समाधान करने की मांग की करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन अग्रवाल ने उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल को दिये ज्ञापन मे बताया है कि जी-20 मीटिंग के कारण नगर का सौंदर्यकरण एवं सड़कों की मरम्मत का कारण चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

जिसके कारण बिना वैकल्पिक व्यवस्था के प्रशासन द्वारा लखनपुर चुंगी स्थित एकमात्र पेशाब घर को तोड़ दिया गया है जिसके कारण जनता को परेशानी होगी हो रही है वही भारत सरकार के स्वच्छ मिशन के नारे को धक्का लग रहा है क्योंकि लोग खुले में पेशाब करने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी में उप जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान समय में सीबीएसई एवं उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही है विद्युत विभाग द्वारा विद्युत तारों एवं पोलों की मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आवारा पशु एवं आवारा कुत्तों के कारण यातायात बाधित हो रहा है तथा दुर्घटना के संभावना बन रही है। उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने ज्ञापन में उठाई गई मांगों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही तथा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को शाम 7:00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT