रामनगर:-वित्त शहरी विकास एवं आवास,मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल 04 जुलाई (मंगलवार) को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर,पढ़िये पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/नैनीताल/हल्द्वानी-वित्त शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य जगणना एवं पुनर्गठन मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल 04 जुलाई (मंगलवार) को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

रामनगर/नैनीताल/हल्द्वानी-वित्त शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य जगणना एवं पुनर्गठन मंत्री श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल 04 जुलाई (मंगलवार) को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

जानकारी देते हुए निजी सचिव राज कुमार पाठक ने बताया कि मंत्री श्री अग्रवाल 04 जुलाई (मंगलवार) को अपराह्न 3:00 बजे काशीपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3:30 बजे रामनगर पहुंचेंगे। तत्पश्चात मंत्री श्री अग्रवाल रामनगर में एम0आर0एफ0/ए0एच0पी0 का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

मंत्री श्री अग्रवाल 05 जुलाई (बुधवार) को प्रातः9:50 बजे आई0टी0आई0 नैनीताल में जनपद नैनीताल की समस्त निकायों/प्राधिकरणों के साथ शहरी विकास एवं आवास विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1:45 कैंचीधाम भवाली पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

मंत्री श्री अग्रवाल 06 जुलाई (गुरुवार) को प्रातः 9:00 कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे। तत्पश्चात मंत्री श्री अग्रवाल नगर निगम हल्द्वानी में शहरी विकास एवं प्राधिकरणों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री श्री अग्रवाल दोपहर 2:30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे।

Ad_RCHMCT