रामनगर-खेत मे रखे पराल मे लगी आग,फायर के जवानों ने बुझाई आग,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- फायर स्टेशन रामनगर को एमडीटी के माध्यम से मनोज नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि चोर पानी में खेत में रखे पराल में आग लगी है।

सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम LFM ओम प्रकाश के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो आग मुकेश सत्यवली सन ऑफ स्व0 बाला दत्त सत्यवली निवासी चोर पानी कोटद्वार रोड के एक एकड़ खेत में रखे हुए पराल में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जिसे एफ एस यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर दो होज पाइप फैलाकर आग को कड़ी मशक्कत कर पूर्ण रूप से बुझाया गया। घटनास्थल पर खेत मालिक मौजूद रहे।।
आग लगने के कारण अज्ञात बताया गया।
आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

फायर सर्विस टीम-LFM ओम प्रकाश,DVR रमेश बंगारी,FM रविंद्र कांबोज,FM पुष्कर सिंह,FM शंभू गिरी,FM राजेश कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT