रामनगर-यहाँ फैक्ट्री मे लगी आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग,देखिये VIDEO

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आज सोमवार की सुबह फायर स्टेशन रामनगर के टेलीफोन नंबर 255861 पर कुंदन नामक व्यक्ति ने सूचना दी की रामनगर तेलीपुरा रोड पर स्थित न्यू इंडिया मैच प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगी है।

सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम fsso उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो आग मोहम्मद नसीम की फैक्ट्री न्यू इंडिया मैच कंपनी ग्राम शंकरपुर खजांची के बीच तेलीपुरा रोड रामनगर के बॉयलर के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जिसे एफ एस यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर एक होज पाइप फैलाकर व होजरिल फैलाकर व छोटे वाहन मिनी हाई प्रेशर की होज रील फैलाकर आग को कड़ी मशक्कत कर पूर्ण रूप से बुझाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।
आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर सर्विस टीम
FSSO उमेश चंद्र परगाई
LFM ओम प्रकाश
DVR रमेश बंगारी
FM रविंद्र कांबोज
FM पुष्कर सिंह
FM शंभू गिरी
FM वसीम अहमद
FM कुलदीप कुमार

Ad_RCHMCT