रामनगर-(फुटबॉल मैच) जमशेदपुर की टीम ने 5-1 से तो रामनगर की टीम ने 3-2 से जीता मैच।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(फुटबॉल मैच) जमशेदपुर की टीम ने 5-1 से तो रामनगर की टीम ने 3-2 से जीता मैच।।

रामनगर में ऑल इंडिया फुटबॉल चैम्पिनशिप का हुआ आगाज़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय खताड़ी के खेल मैदान में यजदानी फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय “ऑल इंडिया यजदानी फुटबॉल चैंपियनशिप” में आज पहला मैच

बी०डब्ल्यू०एफ०सी० जमशेदपुर- बी(झारखंड) व रामनगर यू०के० बॉयज की टीमो के मध्य खेला गया। इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ० वसीम द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस मैच को रामनगर की टीम 3–2 के गोल अंतर से जीता, रामनगर टीम की ओर से वसीम अंसारी ने 2 व मोहित ने एक गोल किया।

दूसरा मैच उदयपुर एफ०सी०(छत्तीसगढ़)व बी०डब्ल्यू०एफ०सी० जमशेदपुर( ऐ ) की टीमों के मध्य खेला गया।

इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भुवन शर्मा (सभासद, नगर पालिका परिषद)द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए किया, इस मैच को जमशेदपुर की टीम ने 5–1 से जीता।

जमशेदपुर की ओर से आइवोन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई इसके अतिरिक्त अर्श ने 1 व निर्मल ने अपनी टीम के लिए 1 गोल किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

दोनों मैचों में मो०इसरार अंसारी मुख्य निर्णायक व मदन चन्द्रा ओर डारेन खान सह-निर्णायक की भूमिका में रहें। जबकि दानिश सैफी चतुर्थ निर्णायक तथा सूबेदार मेजर एन०डब्ल्यू०आर०खान मैच कमिश्नर रहे।

आज मैच के दौरान क्लब के संरक्षक आनंद नेगी, डी०सी०हर्बोला , मो०सादिक, अज़मल सब्बाग, अकरम खान, जावेद खान, अजीज खान, अजीम कुरैशी, शादाब खान, फिदा हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इमरान खान व बबलू अंसारी कमेंटेटर रहें। आयोजक सचिव शाहिद अंसारी ने बताया कि ये फुटबॉल चैम्पिनशिप लीग-कम नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है।

जिसमें दो ग्रुप बनाये गए हैं दोनों ग्रुप में 6 – 6 टीमें रखी गई हैं, जिसमें मुंबई, जमशेदपुर, राजस्थान, रायपुर, दिल्ली, बनारस, पौड़ी गढ़वाल, मेरठ, रामपुर, रामनगर आदि टीमें प्रतिभाग कर रही हैं ।

Ad_RCHMCT