रामनगर-यहाँ कोसी मे नहाते हुए डूबा व्यक्ति,मौत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-यहाँ कोसी मे नहाते हुए डूबने से व्यक्ति की मौत।।

रामनगर-गर्जिया मन्दिर मे कोसी नदी मे स्नान करने आये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत,आपको बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा पर गर्जिया माता मंदिर और कोसी नदी में नहाने के लिए हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे।

इस बीच एक व्यक्ति नहाते समय युवक डूब गया, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को चन्दौसी निवासी नेतराम (40) पुत्र चिरौंजी लाल परिजनों के साथ गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचा था।

दर्शन के बाद वह सभी कोसी नदी में नहाने लगे। इस बीच अचानक नेतराम नदी में डूब गया। परिजनों ने उसे किसी तरह नदी से बाहर निकाला और टैंपों से रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चंदौसी चले गए। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि नेतराम को कोसी नदी में नहाते हुए मिर्गी का दौरा पड़ा और वह डूब गया था जिससे उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

वहीं व्यक्ति की डूबने से हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Ad_RCHMCT