रामनगर:-यहाँ तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने पकड़ा फर्जी रॉयल्टी से भरा वन उपज (आर बी एम) वाहन

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन मे अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही

गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या के निर्देशन मे तथा प्रदीप कुमार धोलाखंडी उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व मे अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अंतरप्रभागीय गस्त आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

गस्त करते हुए जब टीम जग्गानाथपुर-छोई मोटर मार्ग पर इटव्वा चौराहा पर पहुंची तो एक वाहन बैतखेड़ी (करई ) की ओर से आता हुआ दिखाई दिया पास आने पर टीम द्वारा उसे रोककर उसकी जाँच की गई

तो वाहन मे आर बी एम भरा हुआ पाया गया, वाहन चालक से उक्त वन उपज ( आर बी एम ) की रॉयल्टी दिखाने के लिए कहा गया तो वाहन चालक द्वारा मौके पर रॉयल्टी दिखाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उक्त रॉयल्टी की जाँच करने पर रॉयल्टी फर्जी (झूठी ) पाई गई जिस पर टीम द्वारा उक्त वाहन को अपने कब्जे मे लेकर बन्नाखेड़ा वन परिसर मे खड़ा कर दिया गया और उसके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

टीम मे वन क्षेत्राधिकारी रामनगर, वन क्षेत्राधिकारी बैलपड़ाव, वन क्षेत्राधिकारी आमपोखरा, वन क्षेत्राधिकारी काशीपुर, वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा, वन सुरक्षा बल एवं अन्य रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।

Ad_RCHMCT