रामनगर:-तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की सैकडों समस्याओं का मौके पर किया निदान,अधिकारियों को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर/हल्द्वानी-ब्लाक सभागार रामनगर में तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की सैकडों समस्याओं का मौके पर निदान किया तथा इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

तहसील दिवस पर पेंशन, गूल, सडक, विद्युत आदि से सम्बन्धित छोटी-छोटी समस्यायें आई जिस पर जिलाधिकारी ने कहा यह समस्यायें कम धनराशि की है जिसका स्टीमेट अधिकारी शीघ्र बनायें ताकि धनराशि आवंटित की जा सके।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के अवसर कहा कि सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुचाना प्रशासन की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा अधिकारी क्षेत्र की जनसमस्याओं के निवारण के लिए अधिक से अधिक क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर जनता की समस्याओं का निदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

तहसील दिवस में निवासी धरमपुर, शहाना ने बताया कि ओबीसी जाति प्रमाण पत्र नही होने के कारण पिछडा वर्ग आरक्षण का कोई लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया।

जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार रामनगर को जांच कर जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार निर्गत करने के निर्देश दिये। प्रधान गजपुरबंडिया ने कहा कि ग्राम सभा में नहरों एवं सिचाई गूलों की मरम्मत एवं निर्माण कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लद्यु सिंचाई को जांच कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

सभासद वार्ड नम्बर 1 व 3 ने जिलाधिकारी को तहसील दिवस पर पम्पापुरी,भरतपुरी,दुर्गापुरी तथा कोशल्यापुरी हेतु पूर्व मे भूमिगत पानी की टंकी थी जो जीर्णशीर्ण हो गई है जिससे भविष्य में दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। पाषदों ने ओवरहैड टैंक बनाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को जांच कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये।

तहसील दिवस पर गोपाल दत्त निवासी ग्राम गौजनी ने आवासीय भूमि पटटा वारिसों के नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया, क्षेत्र पंचायत पीपलसाना ने बाहल्ला नदी में पुल बनाने का अनुरोध किया, कुबेर सिंह निवासी गजपुर बडुवा ने विद्युत लाईन को शिफ्ट कराने को अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

भगवती मनराल निवासी रामनगर ने स्वतन्त्रता सैनानी आश्रित पेंशन चाहने हेतु अनुरोध किया, राजपाल निवासी मालधचौड ने पुत्री हेतु जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने का अनुरोध किया तथा भागीरथी देवी निवासी हिम्मतपुर डोटियाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवास की मांग की।

तहसील दिवस के अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी,अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, परियोजना निदेशक अजय सिंह,सीओ बीएस भाकुनी,बीडीओ उमाकान्त पंत, तहसीलदार विपिन चन्द्र पंत के साथ ही बडी संख्या मे क्षेत्रवासी, फरियादी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT