भू-धंसाव: नैनीताल की लोअर माल रोड पर फिर गहराया संकट, दरारें पड़ीं

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कॉर्बेट हलचल

नैनीताल की क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड का चार साल से स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हुआ है। पिछले साल जुलाई में हुई बारिश के बाद विभाग ने लोअर माल रोड में दरार और भू धंसाव को कंक्रीट और तारकोल से भर दिया था लेकिन अब फिर से सड़क में भू-धंसाव और दरारें नजर आने लगी हैं।

नैनीताल में साल 2018 में लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा भू-धंसाव के चलते टूटकर झील में गिर गया था।

इधर, शासन से लोअर माल रोड की स्थायी मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। वर्ष 2018 में लोअर माल रोड का 25 मीटर हिस्सा टूटकर झील में समा गया था, इसके बाद लोनिवि ने 82 लाख रुपये के बजट से झील में बेस बनाकर मशीन से ड्रीलिंग और पाइप डालकर अस्थायी ट्रीटमेंट किया था। तब विभाग ने कई भूगर्भ विशेषज्ञों से क्षेत्र का सर्वे भी कराया, जिसके बाद सड़क के स्थायी उपचार के लिए कई योजनाएं बनाई गईं। पिछले साल जुलाई में लोअर माल रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से में फिर करीब दस मीटर तक दरारें आ गई थीं। इस पर लोनिवि ने कंक्रीट डालकर दरारें भर दी थीं। लोनिवि ने लोअर माल रोड में आईं दरारों की मरम्मत के लिए निविदा जारी की लेकिन किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। अब फिर लोअर माल रोड में दरारें और भू-धंसाव दिखने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) ने भी पिछले साल लोअर माल रोड के क्षतिग्रस्त हिस्से का प्राथमिक उपचार करने का सुझाव दिया था। इस पर लोनिवि के अधिकारियों ने सवा करोड़ की लागत से क्षतिग्रस्त हिस्से का प्राथमिक उपचार करने की बात कही थी लेकिन अभी तक प्राथमिक उपचार का काम भी शुरू नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

क्या कहते हैं अधिकारी…

लोअर माल रोड के स्थायी उपचार के लिए 3.54 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अभी तक शासन से बजट पास नहीं हुआ है। मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी किए थे लेकिन किसी ने टेंडर नहीं भरा। शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद ही लोअर माल रोड की स्थायी मरम्मत कराई जाएगी। -जीएस जनौटी, सहायक अभियंता, लोनिवि

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश




 

 

Ad_RCHMCT