रामनगर-यहाँ जलभराव को लेकर लोगों मे आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से हर जगह पानी-पानी हो रहा है तो वहीं मालधन की तरफ जाने वाले 64 नंबर गेट से आगे तो रेलवे फाटक के नीचे कमर कमर तक पानी भरा हुआ है,वहीं लोगों को दो घंटे वहां पर इंतजार करना पड़ रहा है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बार -बार मोटर चलवाने के लिए कहना पड़ रहा है। उसके बाद विभाग मोटर चलवाई तब जाकर थोड़ा पानी कम हुआ जब वहां पर कर्मचारियों से पता किया तो उन्होंने बताया कि हमें तो ठेकेदार ने लगाया है यानी रेलवे विभाग ने भी आगे ठेकेदार रखे हुए और फिर ठेकेदार ने आगे मोटर चलाने वाले और उनकी अपनी मर्जी होती है कब पानी की निकासी करें या ना करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

लेकिन गरीब जनता का कोई नहीं आज सरकार के जनप्रतिनिधि सांसद विधायक सिर्फ पार्टी और जाति धर्म के नाम पर वोट मांगेंगे तो विकास के नाम पर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Ad_RCHMCT