रामनगर:-घर की रसोई के अंदर गड्ढा बना कर कच्ची शराब की तस्करी कर रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार,देखिये रसोई का वीडियो

ख़बर शेयर करें -

घर की रसोई के अंदर गड्ढा बना कच्ची शराब का अड्डा, घर में शराब छिपाकर उदयपुरी पीरुमदारा में अवैध कच्ची शराब की तस्करी कर रही महिला को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रामनगर:-एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही के दौरान 01 महिला तस्कर को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

रामनगर पुलिस को स्थानीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पीरुमदारा के उदयपुरी ग्राम में लोगों के बीच कच्ची शराब की तस्करी कर रही है और उसने शराब की खेप अपने घर में छिपा रखी है।

सूचना के आधार पर अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर द्वारा राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

शुक्रवार को उदयपुरी मजरा, पीरूमदारा, थाना रामनगर क्षेत्र में योजना बनाकर अभियुक्ता सरबजीत कौर पत्नी स्व0 जोगेंद्र सिंह, उम्र 35 वर्ष निवासी उदयपुरी मजरा, पीरूमदारा, रामनगर, नैनीताल को अवैध कच्ची शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता द्वारा अपने घर के अंदर रसोई मे फर्श के नीचे बने गड्ढे के अंदर 115 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम छिपा रखी थी। जिसे पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरूमदारा, कोतवाली रामनगर।
2- का0परमिंदर सिंह।
3- का0विनोद कुमार।
4-HG निर्मला चौधरी।

Ad_RCHMCT