रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा मे गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर corbetthalchal.in– वर्तमान मे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानो के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पुलिस द्वारा रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 10 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

उक्त घटनाक्रम मे रविवार को व0उ0नि0 मनोज नयाल मय हमराही कर्म0गणो के साथ चैंकिंग/देखरेख शान्ति व्यवस्था मे मामूर थे जब उक्त टीम उटपड़ाव से चोरपानी पहुँचे तो एक व्यक्ति रेलवे मैदान मे एक सफेद कट्टे के साथ दिखाई दिया शक होने पर दौराने चैकिंग उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम मोहन पुत्र सूरज पाल उम्र 25 वर्ष निवासी शिवलालपुर थाना रामनगर नैनी0 बताया जिसके कब्जे से कुल 10 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

जिसे गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0 आऱ0 नं0 255/24 धारा 8/20 एऩ0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी टीम-व0उ0नि0 मनोज नयाल,हे0का0 नसीम अहमद,कानि0 महबूब आलम,का0 ललित मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT