रामनगर:-(ब्रेकिंग) पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

रामनगर:-नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत जिले के प्रत्येक थाने में लगातार सघन चेकिंग व नशे की तस्करी करने वाले तत्वों की धरपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

जिस क्रम में बीती रात में  राजेश जोशी, चौकी प्रभारी पीरुमदारा द्वारा पुलिस टीम के साथ पीरुमदारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पीपलसाना तिराहे से 300 मीटर आगे ग्राम थारी को जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

तो उसके कब्जे से 24 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये गए। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0स0-128/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष भी पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

गिरफ्तार अभियुक्त:- आलोक चौहान पुत्र बाबू चौहान निवासी ग्राम पीपलसाना, पीरुमदारा, कोतवाली रामनगर,उम्र 26 वर्ष।

पुलिस टीम:
1-उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पीरुमदारा।
2- हेड कांस्टेबल राजेश कुमार। 3-कांस्टेबल विपिन शर्मा। 4-कांस्टेबल भारत भूषण।

Ad_RCHMCT