उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी,स्कूटी सवार की मौत

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ के खाती गांव में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला स्कूटी सवार का शव

बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत खतीगांव-तल्ली धार मोटर मार्ग पर खाती गांव, पट्टी चमाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त सूचना पर SDRF टीम SI राम सिंह बोरा के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

उक्त स्कूटी (UK 05- 4019) में एक युवक अरमान सिंह s/o राम सिंह चड्ढा, उम्र 17 वर्ष, निवासी तल्लीधार, पट्टी चमाली, पिथौरागढ़ सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त युवक के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Ad_RCHMCT