रामनगर पुलिस को बड़ी सफलताः 5 साल से फरार पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चला रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक सशक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इसी अभियान के तहत, 12 मार्च 2025 को क्षेत्राधिकारी रामनगर,  सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम ने फौ0वा0सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी, MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन और CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर के अंतर्गत धारा 138 NI ACT में दोषसिद्ध और फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन, पुत्र साबिर हुसैन, निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को पानीपत, हरियाणा स्थित दत्ता कालोनी से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

यह अभियुक्त तीनों मामलों में न्यायालय से दोषसिद्ध है और उस पर मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भा0द0वि0 में 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

गिरफ्तारी टीम:

  1. व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल
  2. हे0 का0 तालिब हुसैन
  3. हे0 का0 नसीम अहमद
  4. का0 विपिन शर्मा
  5. का0 महबूब आलम
Ad_RCHMCT