रामनगर पुलिस ने 24 घण्टे में बरामद किया चोरी हुआ लेपटॉप, एक युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। पुलिस ने चोरी हुए लैपटॉप को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार वादी विनोद नेगी निवासी त्रिलोक पुरी दिल्ली, स्थायी पता – ग्राम बिष्ट बाखुली पो0ऑ0 चौखुटिया जिला अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि 10 दिसम्बर की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा वादी का बैग जिसमें उसका लैपटाप था चोरी कर ले गया।  इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर  FIR NO 526/23 U/S 379  IPC पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग के सफल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक  अरुण सैनी द्वारा उ0नि0 तारा सिंह राणा मय पुलिस कर्मियो को सम्मिलित करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया । 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी सुरागरसी तथा आस-पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर अभियोग का अनावरण करते हुए अगले दिन ही अभियुक्त साउद खान उर्फ साहिल खान पुत्र रहीश अहमद निवासी ऊटपड़ाव खताड़ी रामनगर उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटाप मय चार्जर के बरामद किया गया।    

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस टीम –

1- व0उ0नि0 प्रथम मौ0 यूनुस 

2- उ0नि0 तारा सिंह राणा 

3- कानि0 संजय दोसाद 

4- कानि0 मौ0 राशिद

Ad_RCHMCT