रामनगर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: अवैध हथियार के साथ शातिर दबोचा

ख़बर शेयर करें -


एसएसपी नैनीताल का “ऑपरेशन प्रहार”: के तहत अवैध चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र अब्दुल कलाम नि0 वार्ड नं0 12 खताड़ी रामनगर नैनी0 को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफ0आई0आऱ0 नं0 173/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम – कानि0 महबूब आलम
कानि0 अमित कुमार
का0 गगन भण्डारी

Ad_RCHMCT