उत्तराखंड के सल्ट क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सल्ट के खुमाड़ गांव में गुरुवार देर शाम एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद खुद अपनी मां को फोन कर पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। घटना के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत और मातम का माहौल है।




