रामनगर-शशिकला को हिंदी में पीएचडी की उपाधि।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-शशिकला को हिंदी में पीएचडी की उपाधि।।

रामनगर-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के हिंदी विभाग की शोध छात्रा शशि कला को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

शशिकला के शोध का विषय ‘नासिरा शर्मा के कथा साहित्य में स्त्री जीवन के विविध रूप’ रहा। उन्होंने अपना शोध कार्य हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.जी.सी.पन्त के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर शशिकला को प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे,डॉ.प्रीति त्रिवेदी,डॉ.अनीता जोशी, डॉ.देवकीनंदन जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शशिकला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अपने परिजनों को दिया। परीक्षकों ने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए शोध को मील का पत्थर कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 27 मई को दीक्षान्त समारोह में शशिकला को उपाधि प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Ad_RCHMCT