रामनगर:-यहाँ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के ग्राम मालधन चौड क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात लोगों ने गला घोटकर की निर्मम हत्या घटना के बाद गांव में जहां एक ओर दहशत का माहौल बना हुआ है तो वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शनिवार की शाम मालधन पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता को कुछ लोगों ने मालधन पुल के समीप एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास किए तथा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

जिसके बाद कोतवाल अरुण कुमार सैनी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जिसके बाद मृतक की शिनाख्त अर्जुन सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र शिवराम निवासी ग्राम कुंभ गडार माल धन चौड के रूप में हुई।

कोतवाल ने बताया कि मृतक अर्जुन शुक्रवार को गांव में किसी के यहां शादी विवाह के दौरान लगन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था तथा करीब पांच-छह दिन से मृतक इन्हीं के घर में शादी के काम करने में जुटा हुआ था

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

तथा शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे वहां से चला गया था और घर नहीं पहुंचा था परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन भी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला शनिवार की शाम को उसका शव बरामद हुआ है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक कोट पैंट व टाई पहने हुए था तथा अज्ञात लोगों द्वारा उसकी टाई से गला घोट कर हत्या की गई है उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा तथा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस घटना को लेकर गांव में कई लोगों से पूछताछ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

वहीं कोतवाल ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT