रामनगर:-तीन युवकों पर झपटा बाघ,एक को जबड़े मे दबाकर ले गया,तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-शनिवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में एक बाघ एक युवक को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में ले गया। घटना सर्पदुल्ली रेंज के पनोद नाले के निकट की है। एक प्रत्यक्षदर्शी राहगीर ने इसकी खबर सर्कुलेट की तो वन विभाग की सक्रिय हुई टीम ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

फिलहाल इन लोगों से पुलिस और वन विभाग के लोग पूछताछ कर रहे हैं। लेकिन इन लोगों के नशे की हालत में होने के कारण सरकारी अमला इनके बदल रहे बयानों से भ्रमित हो रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के मौ. शमी पुत्र सलीम निवासी ऊंटपड़ाव, सूरज नेगी उर्फ रवि पुत्र पुष्कर सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी तथा नफीस पुत्र अब्दुल रशीद निवासी नॉर्वल स्कूल खताड़ी नाम के तीन युवक एक स्कूटी पर सवार होकर नेशनल हाइवे संख्या 309 पर घूमने के लिए निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

बताया जा रहा है कि तीनों लोग कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सर्पदुल्ली रेंज स्थित पनोद नाले के पास बैठे। इसी दौरान जंगल की झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने सड़क किनारे बैठे हुए इन लोगों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

हमले के दौरान बाघ नफीस को बाघ अपने जबड़े में दबाकर रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज की तरफ ले गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस ने युवक की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT