रामनगर:-(दुखद) सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, मौत की सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।

मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चालक ने एक बाइक सवार नाबालिक किशोर को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला मोतीमहल निवासी 15 वर्षीय ऋषि कश्यप मंगलवार की शाम बाइक से कोसी बैराज की ओर जा रहा था इसी बीच इसी मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक हैं बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें उक्त किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौके से गुजर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने मानवता का परिचय देंकर इस घायल किशोर को अपने वाहन से उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिसके बाद अस्पताल घायल किशोर के परिजन भी पहुंच गए तथा चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया बताया जाता है कि बुधवार की देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान इस किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनो की ओर से तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT