रामनगर-वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े,तीसरा फरार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े,तीसरा फरार।।

रामनगर। वर्कशाप और खड़े वाहनों से तेल चुराने वाले दो लोगों को पुलिस ने चोरी के माल के साथ पकड़ लिया। इनका तीसरा साथी फरार हो गया है।

जिसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में भगत सिंह पुत्र काम सिंह निवासी पैठपडाव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिसके आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के सहारे बाबूराम पुत्र गंगा राम निवासी सुल्तानपुर दोस्त ठाकुरद्वारा मुरादाबाद व बाबू पुत्र भूरे निवासी परमानन्दपुर आईटीआई उधमसिंहनगर तथा फुरकान पुत्र निवासी सुल्दानपुर दोस्त ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद को ट्रेस आउट किया।

आरोपियों को ट्रेस करने के बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए एसआई प्रीति के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों में से बाबूराम को मण्डी समिति रामनगर से तथा बाबू को उसके घर

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

परमानन्दपुर थाना आईटीआई क्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 गैलन, 2 ड्रम, 260 लीटर कैमिकल, 85 लीटर डीजल, एक हाथ वाला पम्प, रंग लाल तेल निकालने हेतु, तीन छाता छोटी बड़ी, 1 ड्रम खोलने की चाबी लोहे की तथा घटना में प्रयुक्त 1 वाहन छोटा हाथी नं0 UP 21 CT 3883 बरामद किये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

तीसरे फरार अभियुक्त फुरकान की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली गिरफ्तारी टीम हेमन्त सिंह, संजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT