रामनगर-15 नवंबर से खुलेगा विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट का ढिकाला जोन,कॉर्बेट प्रशासन ने की तैयारियां।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। वन्यजीव प्रेमियों और सफारी करने वालों के लिए खुशखबरी है।आगामी 15 नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) का ढिकाला जोन पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है।ऐसे में अब देश-विदेशी पर्यटक जल्द ही बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

आपको बता दें की बरसात के कारण बरसातों मे विश्व प्रसिद्ध कार्वेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन बन्द कर दिया जाता है अब 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से डे विजिट और नाइट स्टे के लिए विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन खोल दिया जाएगा। जिसे लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।

3 विदेशी पर्यटकों ने भी कराई बुकिंग- ढिकाला जोन के अंदर 28 कमरे हैं।जिनमें पहले दिन 80 पर्यटक रुकेंगे। नाइट स्टे भी 15 नवंबर के लिए फुल हो चुकी है अब विदेशी पर्यटक भी कॉर्बेट पार्क के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं। आगामी 19 नवंबर को 3 विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में भ्रमण पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

मिली जानकारी के अनुसार नाइट स्टे के लिए बुकिंग फुल हो गई है वहीं, ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे कर सकेंगे जबकि, डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे। ढिकाला जोन में डे विजिट के लिए आठ कैंटरों के जरिए पर्यटकों को भ्रमण पर ले जाया जाता है। जिसमें चार कैंटर सुबह चलते हैं। जबकि 4 कैंटर शाम को पर्यटकों को सफारी पर लेकर जाते हैं।

Ad_RCHMCT