रामनगर:-संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक की मौत से मचा हड़कंप,परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-मध्यरात्रि मे संदिग्ध परिस्थितियो मे एक युवक की मौत हो जाने के चलते परिजनो मे हड़कम्प मच गया। मृतक के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला व एक युवक को पूछताछ हेतू हिरासत मे लेकर जाॅच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मौहल्ला बम्बाघेर,पुरानी आबकारी निवासी मुख्तयार अंसारी पुत्र अब्दुल जब्बार ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे आरोप लगाया कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे उन्हे सूचना मिली कि उनके 21 वर्षीय पुत्र मोनीश अंसारी का शव चिकित्सालय मे रखा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

तथा जब परिजन मौके पर पहुॅचे तो उन्हे मौके पर अपने पुत्र का रक्तरंजित शव मिला तथा शव के साथ एक महिला व एक युवक पूर्व से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

परिजनो ने नामजद तहरीर देते हुये महिला व उसके साथियो पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। मृतक तीन बहिनो का इकलौता भाई था जिसकी मौत की सूचना से परिजनो व मौहल्लेवासियो मे हड़कम्प मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है तथा परिजनो की तहरीर के आधार पर पुलिस एक महिला सहित कुछ संदिग्धो को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT